
असेंबली के बाहर AAP-BJP विधायक में झड़प, जानें क्या बोले मेहराज मलिक
AajTak
जम्मू कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी और भाजपा के विधायकों के बीच झड़प हुई. AAP विधायक महाराज मलिक ने सोशल मीडिया पर हिंदुओं और मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेकर विवादित टिप्पणियां की. इसके बाद विधानसभा परिसर में BJP विधायकों ने मलिक को घेर लिया और मारपीट की गई. मलिक ने कहा, 'मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











