
'असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है', योगी के मंत्री ने बताई पूर्व PM मनमोहन की सादगी
AajTak
योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ उन पुराने दिनों को याद किया, जब वो उनके बॉडीगार्ड हुआ करते थे. असीम अरुण ने एक पोस्ट में लिखा कि डॉ. साहब की अपनी एक गाड़ी थी मारुति 800. वह कहते थे कि असीम, मुझे इस लग्जरी कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया है. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, मायावती समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. इस बीच योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पोस्ट किया है, जब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेन बॉडीगार्ड हुआ करते थे.
असीम अरुण ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बताया कि मैं 2004 से करीब तीन साल तक उनका बॉडीगार्ड रहा. एसपीजी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का सबसे अंदरूनी घेरा होता है क्लोज प्रोटेक्शन टीम का, जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था. एआईजी सीपीटी वो अधिकारी होता है, जो कि पीएम से कभी दूर नहीं रह सकता था. अगर पीएम के साथ एक ही बॉडी गार्ड रह सकता है तो यही अधिकारी उनके साथ रहेगा. ऐसे में उनके साथ उनकी परछाई की तरह साथ रहने की जिम्मेदारी मेरी थी.
वित्त मंत्री बनने के प्रस्ताव को ‘मज़ाक’ मान गए थे मनमोहन सिंह, काफी रोचक है ये कहानी
अपनी गाड़ी को लेकर भावुक थे डॉ. मनमोहन सिंह
योगी सरकार में मंत्री असीम ने आगे बताया, "डॉ. साहब की अपनी एक ही कार थी- मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी. मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते- असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति). मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है, लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते. जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है. करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है."
'देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया...,' पीएम मोदी ने मनमोहन को ऐसे दी श्रद्धांजलि

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









