
असली कॉलेज, फर्जी डिग्री, छात्रों से फ्रॉड में एमडी पिता-पुत्र गिरफ्तार... बरेली के Khusro Degree College का मामला
AajTak
बरेली में खुसरो कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी और उसके बेटे को करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में एसआईटी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों पर आरोप लगा कि उन्होंने डी-फार्मा समेत अन्य कोर्सों की फर्जी डिग्रियां देकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.
यूपी के बरेली में खुसरो कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी और उसके बेटे को करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में एसआईटी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों पर आरोप लगा कि उन्होंने डी-फार्मा समेत अन्य कोर्सों की फर्जी डिग्रियां देकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. साथ ही करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया.
खुसरो कॉलेज में 2019 से लेकर 2023 तक डी-फार्मा, बी-फार्मा, पैरामेडिकल में 379 छात्रों को प्रवेश दिया गया. स्टूडेंट कोर्स पूरा करने के बाद जब नौकरी करने पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि जो डिग्री उनको कॉलेज की ओर से दी गई है वह पूरी तरीके से फर्जी है.
सच सामने आने के बाद पीड़ित छात्रों ने इस मामले में थाना सीबीगंज में एफआईआर दर्ज कराई. इसमें कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी, सीबीगंज निवासी विश्वनाथ शर्मा, शांति विहार निवासी विजय शर्मा और शेर अली जाफरी के बेटे फिरोज अली जाफरी को नामजद किया गया था.
बताया जा रहा है कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा शेर अली जाफरी एक सप्ताह पहले तक सरकारी गनर लेकर घूम रहा था. धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज होने के बाद गनर वापस हो गया. मामले की रिपोर्ट शासन को चली गई. एसपी साउथ मानुष पारीक की अगुवाई में एसआईटी मामले की जांच कर रही थी.
एसआईटी टीम ने बीते बुधवार को शेर अली और उसके बेटे फिरोज को गिरफ्तार कर लिया. फर्जी डिग्री के खेल में लगभग चार करोड रुपये की फर्जी डिग्रियां और अंक पत्र बांटे गए.
घटना के खुलासे पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि शिकायत के बाद जब इस मामले में जांच की गई तो सामने आया कि 2019 से लेकर सन 2023 तक डी-फार्मा और पैरामेडिकल में लगभग 379 स्टूडेंट को प्रवेश दिया गया. इस पूरे खेल में लगभग पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











