
असम: 6 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशीली दवाएं भी बरामद
AajTak
कामरूप जिले से पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं का वजन 637 ग्राम था और जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपये होगी.
असम के कामरूप जिले से पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो वाहनों में तस्करी की जा रही थी, उन्हें जब्त कर लिया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने शनिवार रात अमीनगांव इलाके में एक अभियान चलाया और मणिपुर से आ रही नशीली दवाओं को जब्त कर लिया. उन्होंने कहा, नशीली दवाओं को पड़ोसी राज्य के कांगपोकपी जिले से एक ट्रक में लाया गया था.
ये भी पढ़ें- असम में 19 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
हेरोइन की बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपये
सूचना के आधार पर रिसीवर को एक एसयूवी में रोका गया, जहां से 49 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया. गोस्वामी ने कहा कि नशीली दवाओं का वजन 637 ग्राम था और जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपये होगी.
ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









