
असम: 5.2 kg के बच्चे का जन्म, बनाया राज्य के सबसे वजनी नवजात शिशु का रिकॉर्ड
AajTak
असम में सामान्य से करीब दो गुना वजन के शिशु ने जन्म लिया है. बच्चे का वजन देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. डॉक्टरों का दावा है कि ये राज्य का सबसे वजनी नवजात है. मां और नवजात दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं.
असम के कछार जिले में एक महिला ने 5.2 किलोग्राम वजन के बच्चे को जन्म दिया है. डॉक्टरों ने राज्य में नवजात शिशु के जन्म के समय सबसे भारी वजन होने का दावा किया है. डॉक्टर का कहना है कि इस बच्चे के जन्म के बाद अन्य हॉस्पिटल में जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद पता चला कि इससे अधिक वजन वाले बच्चे ने राज्य में जन्म नहीं लिया है. जानकारी के अनुसार सिलचर के कनकपुर पार्ट-2 क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय गर्भवती महिला जया दास को 17 जून को सतींद्र मोहन देव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी डिलीवरी के लिए 29 मई को अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वह निर्धारित डेट पर हॉस्पिटल में नहीं आ सकी.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










