
असम, हिमाचल, उत्तराखंड और अब महाराष्ट्र... मुंबई-पुणे में भीषण बारिश, स्कूलों की छुट्टी, एयरपोर्ट टर्मिनल हुआ पानी-पानी
AajTak
मुंबई और पुणे में लगातार बारिश हो रही है. सड़कें दरिया बन गई हैं. जरूरी कामों के लिए भी लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुल मिलाकर मानसून शुरू होने के कुछ दिनों में ही मुंबई और पुणे पानी-पानी हो गया है.
असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारतीय राज्यों में तबाही मचाने के बाद अब बारिश ने महाराष्ट्र में कहर ढाना शुरू कर दिया है. राज्य के मुंबई और पुणे में हो रही भीषण बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
लगातार बारिश हो रही है. सड़कें दरिया बन गई हैं. जरूरी कामों के लिए भी लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुल मिलाकर मानसून शुरू होने के कुछ दिनों में ही मुंबई और पुणे पानी-पानी हो गया है. मानसून की पहली में ही कुर्ला से अंधेरी और किंग सर्किल से सांताक्रूज तक मुंबई के कई इलाके डूबे गए हैं.
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल टू में भरा पानी
सरकारी और निजी सभी स्कूल रहेंगे बंद
मुंबई में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. नवी मुंबई नगर निगम ने 9 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. एनएमएमसी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे.
अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लिया फैसला

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











