
असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
AajTak
असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से चंफाई जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 86 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन गोलियां और हेरोइन जब्त की है. साथ ही मामले में म्यांमार के 2 नागरिकों को गिरफ्तार भी किया गया है.
असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से चंफाई जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 86 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन गोलियां और हेरोइन जब्त की है. साथ ही इनमें से एक मामले में म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को एक गांव में अभियान चलाया था. सुरक्षा बलों को पहले से ही सूचना मिली थी कि भारत-म्यांमार सीमा पर तियाउ नदी के पार एक संदिग्ध खेप लाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: पंजाब में ड्रग तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, 105 किलोग्राम हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार
असम राइफल्स के बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान तस्कर मौके से भाग निकले, लेकिन खेप जब्त कर ली गई. इसमें कहा गया है कि तलाशी के दौरान 85.56 करोड़ रुपये मूल्य की 28.52 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गईं.
मेथमफेटामाइन की गोलियां, जिन्हें ‘क्रेजी ड्रग’ भी कहा जाता है. ये गोलियां भारत में प्रतिबंधित हैं. बयान में कहा गया है कि जिले में एक अन्य अभियान में म्यांमार निवासी एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 39 लाख रुपये की 52 ग्राम हेरोइन जब्त की गई.
यह भी पढ़ें: असम में 19 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










