
असम में बढ़ता जा रहा बाढ़ का कहर, 28 जिलों के 2930 गांवों में 19 लाख लोग प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
असम के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं. मेघालय में बारिश से NH- 6 के क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे त्रिपुरा, दक्षिणी असम, मिजोरम और मेघालय के कुछ हिस्सों को जोड़ने वाला यह NH बंद कर दिया गया है. यहां नदियां खतरे की निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए गांव के गांव डूबते जा रहे हैं.
असम में भीषण बारिश से बाढ़ के कारण हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. इस प्राकृति आपदा से 35 जिलों वाले इस राज्य के 28 जिलों के 2930 गांवों में 19 लाख लोगों को प्रभावित हो गए हैं. वहीं शुक्रवार को बारिश की चपेट में आने से दो बच्चों सहित नौ और लोगों की जान चली गई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने शनिवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. वहीं एएनआई के मुताबिक बाढ़ के कारण इस साल असम में 54 लोगों की जान चली गई है. बाढ़ प्रभवित लोगों का कहना है कि गांवों में स्थिति बेहद खराब है. बाढ़ का जल स्तर हर घंटे बढ़ रहा है. घर के घर पानी में डूब गए हैं.
बाढ़ के पानी से NH-15 डूब गया
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दारांग जिले के सिपाझार इलाके में बाढ़ आने से NH-15 डूब गया है. दारांग जिला प्रशासन द्वारा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के बाद वहां सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं. इसके अलावा भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 13 तटबंध टूट गए, 64 सड़कें और एक पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











