
असम में धुबरी जिला परिषद के CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 2 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद
AajTak
असम में एंटी करप्शन ब्यूरो ने धुबरी जिला परिषद के सीईओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. इसके अलावा, सहायक विकास कार्यक्रम प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने पर एक्शन लिया है. दोनों अपने कार्यालय परिसर के भीतर रिश्वत वसूल रहे थे.
असम के धुबरी जिला परिषद में शुक्रवार को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) ने बड़ी कार्रवाई की है. वहां धुबरी जिला परिषद के सीईओ बिश्वजीत गोस्वामी और सहायक विकास कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक्शन लिया गया है. एंटी करप्शन टीम ने सीईओ गोस्वामी के घर से 2.31 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.
इससे पहले गोस्वामी 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे. जांच टीम को धुबरी जिला परिषद में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. कहा जा रहा था कि जिला परिषद के सीईओ परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं. एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और सीईओ गोस्वामी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बाद में उनके आवास से 2.31 करोड़ रुपये बरामद किए हैं.
स्वीकृत काम के नाम पर मांगे जा रहे थे पैसे
indiatodayne.in की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि दोनों अफसर दो जिला सदस्यों से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. DVAC का कहना था कि भ्रष्टाचार के बारे में जनता और जिला परिषद सदस्यों की तरफ से शिकायतें की जा रही थीं. कथित तौर पर दोनों जिला परिषद के अफारों ने प्रत्येक कार्य के लिए अत्यधिक धनराशि की मांग की थी. डीवीएसी ने सूचना मिलने पर कार्रवाई का प्लान बनाया और पीड़ित को पैसे लेकर दोनों अफसरों के पास भेजा.
UCC से पहले असम में बहुविवाह पर लगेगी रोक! जानें- एक से ज्यादा शादियों पर राज्य में क्यों है बवाल?
गोस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार की पहले भी आईं शिकायतें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







