
असम में जारी बाढ़ का कहर, 96 साल की उम्र में बनीं बिजनेस टाइकून, देखें पॉपुलर न्यूज
AajTak
असम में बाढ़ की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं. कछार के ग्रामीण इलाके में पीने के पानी का भी संकट पैदा हो गया है. लिहाजा ग्रामीण बाढ़ का पानी पीने के लिए मजबूर हैं. स्थानीय लोगों को राशन की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. आटा, चावल, तेल, दूध जैसी चीजों के लिए लोग भटक रहे हैं, क्योंकि दुकानों में यह उपलब्ध ही नहीं है. 96 साल की हरभजन कौर बिजनेस टाइकून बन गई हैं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया और आज वो बेसन की बर्फी बनाने का कारोबार कर रही हैं. देखें शशि तुषार शर्मा के साथ आज की पॉपुलर न्यूज.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











