
असम में अवैध तरीके से भारत में घुस रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजे गए अपने देश
AajTak
असम में सुरक्षा बलों ने पांच ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों को सौंप दिया. सीमा पर पुलिस की तगड़ी चौकसी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अधिकारियों की तारीफ की है.
असम पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों के हवाले कर दिया है. इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दी.
मुख्यमंत्री सरमा ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए, असम पुलिस ने 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ा और उन्हें सीमा के पार वापस भेज दिया.'
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुदु मिया चकदर, अनुवार हुसैन, इमरान हसन, मोहम्मद महबूब और नाहर बेगम के रूप में हुई है. हालांकि मुख्यमंत्री ने यह साफ नहीं किया कि भारत-बांग्लादेश सीमा के किस क्षेत्र से इन लोगों को पकड़ा गया है.
इस घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है और घुसपैठ की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
असम पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी घुसपैठियों को सीमा पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद बांग्लादेश अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम पुलिस के इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











