
असम-मिजोरम संघर्ष: केंद्र पर आक्रामक हुई कांग्रेस, गौरव गोगोई बोले- कहां है जमीन पर शांति?
AajTak
असम-मिजोरम के मसले पर विपक्ष आक्रामक रवैया अपना रहा है. असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर तीखा वार किया है और आरोप लगाया कि सरकार ज़मीन पर समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है.
असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में सोमवार को पांच पुलिस जवान शहीद हो गए. दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्रियों के बीच भी तकरार दिखी. इस बीच अब विपक्ष इस मसले पर आक्रामक रवैया अपना रहा है. असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर तीखा वार किया है और आरोप लगाया कि सरकार ज़मीन पर समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है. गौरव गोगोई ने कहा कि दो राज्यों की सीमा का मामला केंद्र के अधीन आ जाता है, सरकार पहले भी मुख्यमंत्रियों से बात कर चुकी है. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह असम में शांति लाए, लेकिन ज़मीन पर शांति कहां है. आपको बता दें कि संसद में भी गौरव गोगोई द्वारा इस मसले पर नोटिस दिया गया है और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. गौरव गोगोई के अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बांटने वालों के हाथ में जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है, तब इसी तरह का नतीजा आता है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











