
असम-मिजोरम विवाद: 26 जुलाई को जहां चली थी गोली, अब कैसे हैं हालात? पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
असम और मिजोरम की सीमा पर 26 जुलाई को हुई गोलीबारी के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों राज्यों के बीच बातचीत लगभग ठप है. इस बीच असम की ओर से लगाए गए इकोनामिक ब्लॉकेड के चलते मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है.
असम और मिजोरम की सीमा पर 26 जुलाई को हुई गोलीबारी के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों राज्यों के बीच बातचीत लगभग ठप है. इस बीच असम की ओर से लगाए गए इकोनॉमिक ब्लॉकेड के चलते मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. 'आजतक' से बातचीत करते हुए मिजोरम के मुख्य सचिव ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर पुनर्विचार किया जाएगा और कानूनी अड़चन ना आने की स्थिति में उनका नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा. इस बीच, दोनों राज्यों की सीमा पर जिस जगह पर गोली चली थी, वहां सबसे पहले 'आजतक' पहुंचा है. जली हुईं गाड़ियां, आसपास बिखरे मलबे के अलावा चारों तरफ सिर्फ सुरक्षा बल ही दिखाई दे रहे हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











