
असम पुलिस ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार
AajTak
असम पुलिस ने ड्रग तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित टैबलेट जब्त की हैं. इस बारे में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया की कि श्रीभूमि पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की प्रतिबंधित 'YABA' टैबलेट जब्त की गई हैं. इस कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि असम पुलिस ने श्रीभूमि जिले में एक बड़े पैमाने पर नशा विरोधी अभियान के तहत 70,000 YABA टैबलेट जब्त कीं.
उन्होंने लिखा, '10 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त की गईं- क्या आपको लगता है कि आप असम पुलिस से भाग सकते हैं? इस #AssamAgainstDrugs अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.'
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं. जब्त की गई याबा टैबलेट की जांच और तस्कर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
क्या है Yaba टैबलेट
YABA टैबलेट में मेथमफेटामाइन जो कंट्रोल्ड सब्सटेंस एक्ट के तहत शेड्यूल II पदार्थ है और कैफीन होता है. इसकी वजह से यह नशीला पदार्थ देश में अवैध है. YABA टैबलेट का दुरुपयोग नशे की लत और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसके चलते इसे सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








