
असम दौरे पर प्रियंका गांधी, मां कामाख्या के दरबार में लगाई हाजिरी, की पूजा-अर्चना
AajTak
असम चुनाव को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंच गई हैं. प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की है.
असम में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी ने असम में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान से पहले ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को मैदान में उतार दिया है. असम के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंच गई हैं.
प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी पहुंचते ही कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी थे. कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि कामाख्या माता का आशीर्वाद लेने आई. उन्होंने यह भी कहा कि असम की सभ्यता संस्कृति का आदर करते हुए आई हूं. कामाख्या देवी के साथ करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है.
यह भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान, जिलों में शुरू की तैयारियां
प्रियंका गांधी ने कहा कि दर्शन करने आई. मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा. प्रियंका गांधी के साथ असम चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार भी थे. प्रियंका गांधी का यह दौरा संगठन के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है. खास तौर पर ऐसे माहौल में, जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा जैसे कद्दावर नेता का बीजेपी में शामिल होना करीब-करीब तय बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: असम दौरे से शुरू हुई चुनाव आयोग की समीक्षा, मतदान के तारीखों की घोषणा जल्द
कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ ही जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठकें करेंगी. चुनाव से पहले उनके इस दौरे का मकसद पार्टी संगठन में आंतरिक मतभेद सुलझाने के साथ ही उम्मीदवार चयन से पहले एकजुटता सुनिश्चित करना है. उनका फोक संगठन की मजबूती पर है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







