
असम के श्रीभूमि जिले में 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
AajTak
असम के श्रीभूमि जिले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पथारकांडी थाना क्षेत्र के मुंडामाला इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 324 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को बधाई देते हुए इसे 'एक और क्लीन स्वीप' बताया है.
असम के श्रीभूमि जिले में रविवार को ड्रग्स के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 2 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पथारकांडी थाना क्षेत्र के मुंडामाला इलाके में की गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पुलिस ने अभियान के दौरान 324 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. उन्होंने इसे 'एक और क्लीन स्वीप' बताते हुए राज्य पुलिस को बधाई दी और कहा कि असम को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुंडामाला क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की योजना बनाई जा रही है. सूचना के आधार पर एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की और तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 324 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर रखा गया था.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो किस बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं. इस बात की भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और किन स्थानों पर इन्हें पहुंचाया जाना था.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










