
'असम के लोग TMC को नहीं कर रहे स्वीकार...', प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी
AajTak
असम टीएमसी अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्य के लोग टीएमसी को पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी मानते हैं. अपनी चिट्ठी में उन्होंने टीएमसी को असम में स्वीकार्य बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे, जिन पर उनका कहना है कि अमल नहीं हुआ.
असम में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दावा किया कि उत्तर-पूर्वी राज्य के लोग इसे पश्चिम बंगाल का "क्षेत्रीय पार्टी" मानते हैं और इसे अपनी पार्टी के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं.
रिपुन बोरा ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा कि उन्होंने टीएमसी को असम में स्वीकार्य बनाने के लिए पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री की ममता बनर्जी को कई सुझाव दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: असम: 'जुम्मा ब्रेक' पर सियासत तेज, हिमंता सरकार के फैसले पर JDU ने उठाए सवाल
रिपुन बोरा टीएमसी छोड़ने के बाद क्या बोले?
रिपुन बोरा ने अपनी चिट्ठी में कहा, "असम टीएमसी की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण हमारी प्रगति बाधित हो रही है, जिनमें टीएमसी को पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी के रूप में देखा जाना शामिल है. इस धारणा का सामना करने के लिए, हमने कई सुझाव दिए."
बोरा ने दावा किया कि उन्होंने टीएमसी के राष्ट्रीय स्तर पर एक असमिया नेता की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि कोलकाता के टॉलीगंज में भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका के निवास को विरासत स्थल घोषित करने और कूच बिहार के मधुपुर सत्र को सांस्कृतिक हब में बदलने का सुझाव दिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









