
असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के टिकट बिकने वाले आरोपों क्या कहा?
AajTak
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के आरोपों का जवाब दिया है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए पैसे लेने की परंपरा रही है. मैं खुद कांग्रेस का हिस्सा रहा हूं और इसके सिस्टम को अच्छी तरह से जानता हूं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











