
असमः लड़की से गैंगरेप और मौत के बाद तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
AajTak
असम के सिलचर में रविवार को एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी और इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस पेट्रोल पोस्ट में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. नाबालिग के पिता के मुताबिक 6 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
असम राज्य के कछार जिले के जिला मुख्यालय सिलचर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक नाबालिग लड़की का शव मिला. शव मिलने के बाद लोगों ने रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही कई गाड़ियों में आग लगा दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











