
असमः बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों का दर्द बांटने वाली कौन हैं IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली?
AajTak
प्री-मॉनसून की बारिश में असम डूब गया था. यहां बाढ़ ने तबाही मचाई थी. प्रदेश का कछार जिला सबसे प्रभावित इलाकों में से एक था. इस प्राकृतिक आपदा में जिले की डिप्टी कमिश्नर कीर्ति जल्ली ने कमान संभाली.
चारों तरफ पानी ही पानी, नावों पर सवार होकर जान बचाते लोग, टूटे-फूटे घर, पानी में डूबे रेलवे ट्रैक, एयरलिफ्ट करते भारतीय वायुसेना के जवान, तबाही का मंजर... हाल ही में आपने असम की बाढ़ की ऐसी तस्वीरें देखी होंगी. लेकिन इसी बीच कुछ तस्वीरें ऐसी भी थीं जिन्होंने हौसला बढ़ाया. तबाही से लड़ने की ताकत दी. ये तस्वीरें थीं कछार जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने वाली IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली की. जिसमें उन्हें दलदल में तब्दील हो चुकी कच्ची सड़कों पर चलते हुए, बाढ़ से बर्बाद हो चुके लोगों का दर्द बांटते हुए और कीचड़ में नंगे पांव चलकर नुकसान का जायजा लेते हुए देखा गया था.
IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. लोगों ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े. अपने बेहतरीन काम की वजह से वह तमाम व्हाट्सएप ग्रुप पर छाई रहीं. जानते हैं कि अपने काम से प्रभावित करने वाली IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली कौन हैं?
कौन हैं IAS कीर्ति जल्ली?
कीर्ति जल्ली का जन्म हैदराबाद के बरेंगल जिले में हुआ था. उन्होंने मसीहा बनकर देश की हर महिला के सामने एक मिसाल कायम की है. 1989 में जन्मी कीर्ति जल्ली 2012 में IAS अधिकारी बनीं. उन्होंने असम बराक घाटी के हैलाकांडी जिले में पहली महिला जिला उपायुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली. 2020 में उन्हें जिले की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के साथ ही लोक सेवा में उत्कृष्ट कदम उठाने के लिए 'सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक' की उपाधि से सम्मानित किया गया था.
कीर्ती जल्ली के बेहतरीन काम को देखकर उनका ट्रांसफर असम के कछार जिले में कर दिया गया था. तब से IAS ऑफिसर जल्ली पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं. उन्होंने कछार जिले के आदित्य शशिकांत से भी शादी की.
भीषण बाढ़ के दौरान जल्ली ने कछार जिले में जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. लोगों का दर्द जाना. उनकी परेशानियों का समाधान किया. इतना ही नहीं, कोरोना काल में भी उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि कीर्ति जल्ली ने शादी के अगले दिन ही ऑफिस ज्वाइन कर लिया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








