
असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू और साबिर... यूपी पुलिस की हिट लिस्ट में अब अतीक के ये गुर्गे
AajTak
उमेश पाल की हत्या के 18 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस और एसटीएफ के हाथ खाली हैं. पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन अतीक अहमद गैंग के 5 गुर्गे जरूर पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हैं. असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू और साबिर को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की राशि में भी बढ़ोतरी कर दी है.
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस और एसटीएफ के हाथ खाली ही हैं. दिन रात छापेमारी के बाद भी पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पा रही है. प्रयागराज और लखनऊ से लेकर नेपाल तक पुलिस और एसटीएफ की 22 टीमें शूटरों की तलाश में खाक छान रही है.
इस हत्याकांड में यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके बेटों का नाम सामने आने के बाद अब पुलिस उसके गुर्गों की तलाश में है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के पांच खास गुर्गे असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू और नसीर, पुलिस की हिट लिस्ट में है.
उमेश पाल की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने इन पांच आरोपियों पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है. आरोपियों में असद पुत्र अतीक अहमद निवासी चकिया, अरमान पुत्र समीम निवासी एमजी मार्ग, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शरीफ निवासी लाला की सराय और साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह के नाम शामिल हैं.
ये सभी आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं. यहां हम उनसभी आरोपियों के बारे में आपको बता रहे हैं जो इस समय यूपी पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए हैं.
मुख्तार के बेटे असद ने उमेश पाल पर चलाई थी गोली
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या की वारदात में बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद की सबसे बड़ी भूमिका थी. उमेश पाल पर हुए हमले में अतीक अहमद के इस बेटे को ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए देखा जा सकता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








