
असंतोष पर उबल रहा PoK, सड़क पर आई आवाम, कई स्थानों पर हिंसा, पाकिस्तानी हुकूमत का तीव्र विरोध!
AajTak
पीओके में हो रहे हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है. जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को लाठियों से पीटते और उन्हें खदेड़ते हुए देखा जा सकता है. हड़ताल की आशंका के चलते सरकार ने पूरे पीओके में धारा 144 लागू कर दी थी, इसके बाद भी आवाम सड़कों पर उतर आई.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात बिगड़े हुए हैं. बिजली संकट, महंगाई और टैक्स की बढ़ी दरों के खिलाफ त्रस्त जनता ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी मुजफ्फराबाद में आवाम सड़कों पर उतर आई है. आलम ये है कि जनता और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया. कई जगहों पर हड़ताल और प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके चलते सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के चलते तनाव चरम पर है.
पीओके में कई जगहों पर प्रदर्शन
पुलिस ने राजधानी मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. जानकारी के मुताबिक दादियाल, मीरपुर, समाहनी, सेहंसा, रावलकोट, खुइरट्टा, तत्तापानी और हट्टियन बाला समेत पीओके के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं.
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, हवाई फायरिंग भी की
जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) द्वारा मुजफ्फराबाद में बुलाए गए बंद और चक्काजाम के दौरान पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की. इतना ही नहीं, पुलिस ने रातभर की छापेमारी की, इसके परिणामस्वरूप कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि अवामी एक्शन कमेटी ने मंगला डैम से टैक्स फ्री बिजली और आटे पर सब्सिडी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. समिति ने पहले 11 मई को मुजफ्फराबाद की ओर एक लंबे मार्च की योजना की घोषणा की थी.
हिंसक प्रदर्शन के वीडियो हो रहे वायरल

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








