
अश्लील वीडियो बनाकर कॉन्टेक्ट्स को भेजते थे, चाइनीज लोन ऐप की वसूली करने वाले 3 ब्लैकमेलर गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इसके सदस्य चाइनीज लोन ऐप की वसूली के लिए अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे. लोन चुकाने के बाद भी पैसों की मांग की जाती थी. जो लोग पैसे नहीं देते थे, उनके कॉन्टेक्ट्स को अश्लील वीडियो भेज दिए जाते थे.
नोएडा थाना फेस 1 पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. इसके मेंबर्स चाइनीज ऐप के जरिए लोगों को लोन देने उसके बाद रिकवरी के लिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे. पुलिस ने इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप और सैकड़ों लोगों का डाटा बरामद किया है. दरअसल, नोएडा पुलिस को कई लोगों से शिकायत मिली थी कि छोटे लोन देने वाली चाइनीज ऐप उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं.
लोन पूरा चुका देने के बाद भी करते थे वसूली
पहले 5 हजार से 20 हजार तक लोन देते हैं. ब्याज के साथ पूरा लोन वसूलने के बाद भी अधिक पैसों के वसूली करते हैं. नहीं देने पर अश्लील वीडियो बनाकर उनके कॉन्टेक्ट्स को भेज दिया करते थे. शिकायत के बाद जांच कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
बैंकों से निकालते थे डिफाल्टर की लिस्ट
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बैंकों से डिफाल्टर लोगो की डिटेल निकालते थे. इसके बाद उन्हें वसूली के लिए पॉर्न साइट की लिंक भेजकर वीडियो को एडिट कर उनके रिश्तेदारों को भेजने की बात कहते थे और पैसे वसूलते थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











