
अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा अरेस्ट, गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत भी मिली
AajTak
पहले भी लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक भी लगा रखी थी. इस मामले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था. मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी.
राजस्थान फोन टैपिंग मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि गिरफ्तारी के तुरन्त बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई.
लोकेश शर्मा ने 21 नवंबर को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी और कोर्ट से उनकी याचिका स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत दे भी दी. दरअसल दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा को नोटिस जारी करके कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था.
गजेंद्र शेखावत ने लगाए थे आरोप
पहले भी उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक भी लगा रखी थी. बता दें कि इस मामले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था. इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'अशोक गहलोत ने कराई थी फोन टैपिंग, गजेंद्र शेखावत को बदनाम किया', पूर्व OSD लोकेश शर्मा का बड़ा दावा
लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की सीडी को मीडिया में बंटवाया था. आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था लोकेश जहां फॉर्मल गिरफ्तारी हुई और फिर थाने से ही जमानत मिल गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











