
अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से हो सकते हैं बाहर, अब इन 4 नामों की चर्चा
AajTak
राजस्थान के ताजा सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस हाईकमान बड़ा फैसला ले सकता है. इसकी संभावना बढ़ती जा रही है. खबर है कि अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से बाहर हो सकते हैं.
राजस्थान के ताजा सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस हाईकमान बड़ा फैसला ले सकता है. इसकी संभावना बढ़ती जा रही है. खबर है कि अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से बाहर हो सकते हैं. सोमवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर बैठक शुरू होने से पहले ही बड़ी जानकारी सामने आ रही है. केरल से लेकर जयपुर तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक सुर में देखे जा रहे हैं.
कांग्रेस के सीनियर नेताओं का कहना है कि 'वह (गहलोत) कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हैं. अन्य नेता भी बाहर होंगे, जो 30 सितंबर से पहले नामांकन दाखिल करेंगे. अब मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे हैं. सीडब्ल्यूसी सदस्य और पार्टी के एक नेता ने ये भी कहा कि गहलोत ने जिस तरह का व्यवहार किया वह पार्टी नेतृत्व के साथ अच्छा नहीं रहा. सीनियर लीडरशिप की परेशानी बढ़ाई है.
कांग्रेस के सीनियर लीडर्स के बीच बैठक
राजस्थान के घटनाक्रम के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने दिल्ली में सीनियर नेताओं को तलब किया है. इन नेताओं के साथ राजस्थान के घटनाक्रम समेत अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल दस जनपथ पहुंच गए हैं. राजस्थान के पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मीटिंग में शामिल हुए हैं. राजस्थान कांग्रेस के सीनियर नेता रामेश्वर डूडी भी दस जनपथ आए हैं. एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को भी दिल्ली बुलाया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: 30 सितंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी
कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 30 सितंबर को ही तस्वीर साफ हो जाएगी. उसी दिन पता चल पाएगा कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में कौन लोग लड़ रहे हैं. 29 सितंबर की दोपहर भारत जोड़ो यात्रा केरल में संपन्न होगी. सभी नेताओं से चर्चा चल रही है. कोई निष्कर्ष नहीं निकला है और तीन दिन के भीतर सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा. नेहरू परिवार अध्यक्ष चुनाव में हस्तक्षेप नहीं करेगा. सोनिया मैडम और राहुल जी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं. जहां तक राजस्थान के मामले की बात है तो एक-दो दिन में इसे सुलझा लिया जाएगा. वहीं, शशि थरूर ने पहले ही घोषणा कर दी थी, लेकिन तीन दिनों के भीतर कुछ अन्य लोग भी नामांकन दाखिल करेंगे और 30 सितंबर तक हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







