
अवैध संबंध छिपाने के लिए की थी नाबालिग ननद की हत्या, प्रेमी सहित गिरफ्तार हुई भाभी
AajTak
पूछताछ में भाभी ने बताया कि राजू और उसके बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में गांव के राहुल और उसके परिवार को मालूम था. इधर, ननद पूनम की शादी की बात राहुल से ही चल रही थी, जिसका भाभी ने बहुत अधिक विरोध किया था. दरअसल, इससे उसके पति और ससुराल वालों को प्रेम प्रसंग का पता चल जाता. इसलिए वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई.
राजस्थान के कोटा महावीर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे पहले नाबालिक छात्रा की गला रेत कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में नाबालिक की नाबालिग भाभी को निरूद्ध कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. भाभी ने ही अपने प्रेमी राजू के साथ मिलकर नाबालिक ननद का सोते समय चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और सर पर संडासी से वार किया था.
वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी साक्ष्य छिपाने के लिए सोने का बहाना बनाकर अपने कमरे में चली गई थी. पुलिस आरोपियों के पास से हत्या के समय उपयोग किए गए चाकू और संडासी को जब्त करने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें- 'मैं नहीं कर पाऊंगा', रूम में नोट लिखकर कोटा से भागा NEET का छात्र कुशीनगर में मिला
मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद टूटी भाभी
कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दूहन ने बताया कि 14 मई 2024 को मृतका के भाई ने रिपोर्ट दी थी. उसने बताया था कि उसके घर पर पत्नी, बहन और छोटा भाई थे. वहां पर दिन में बहन की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए. इसके साथ मृतका का नाबालिक लड़की की भाभी से भी पूछताछ की गई. मगर, काफी देर तक किशोरी की भाभी पुलिस टीम को झांसा देती रही.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







