
अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर पत्नी को ड्रम में डालकर सीमेंट से चुनवाया
AajTak
पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी धर्मिष्ठा के किसी और से अवैध संबंध होने का शक था और इसी शक के आधार पर उसने घर में ही दुपट्टे से गले में फंदा डालकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद उसने उसे प्लास्टिक के ड्रम में रखा और उसमें करीब 50 किलो सीमेंट मिला दिया. हत्या के बाद दो दिन तक उसने अपनी पत्नी के शव को ड्रम में सीमेंट के अंदर भरकर घर में ही रखा.
गुजरात के सूरत में पुलिस ने एक हफ्ते पहले भीस्तान थाना क्षेत्र में एक ड्रम से महिला का शव बरामद किया था. अब पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है. बता दें कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में थी.
करीब 7 दिन तक चली इस जांच के बाद पुलिस ने मृतक महिला की पहचान धर्मिष्ठा कांतिभाई चौहान के रूप में की. पुलिस ने धर्मिष्ठा की हत्या के आरोप में उसके पति संजय करमसीभाई पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 239 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और ड्रम पर लिखे नंबर के आधार पर उस कंपनी की तलाश की जहां से इस तरह के ड्रम में सामान मंगवाया जाता था.
ये भी पढ़ें- पहले पत्नी का पत्थर से कुचलकर किया मर्डर, फिर फंदे से लटककर दे दी जान
पुलिस के हाथ लगी CCTV फुटेज
जब पुलिस कंपनी में पहुंची, तो वह उस स्क्रैप डीलर तक पहुंच गई, जिसे कंपनी ने ड्रम बेचे थे. इस दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें एक शख्स बाइक के पीछे खाली ड्रम बांधकर ले जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को जैसे ही यह सुराग मिला, उन्होंने बाइक पर ड्रम ले जाने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई.
50 किलो सीमेंट मिलाकर चुनवा दिया शव

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











