
अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी दो साल की बेटी, मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
AajTak
तेलंगाना के मेडक जिले में मां और उसके प्रेमी ने मिलकर दो साल की बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, बच्ची उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी. शव को गांव के बाहर नाले के पास दफनाया गया था. शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया और पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया.
तेलंगाना के मेडक जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शिवारामपेट मंडल के शेबाशपल्ली गांव में मां और उसके प्रेमी ने मिलकर दो साल की बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि बच्ची अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ममता और उसके प्रेमी फैयाज ने बच्ची की जान इसलिए ली क्योंकि वह उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी. हत्या के बाद दोनों ने शव को गांव के बाहरी इलाके में बहने वाली एक नाले के पास दफना दिया.
यह भी पढ़ें: कुशीनगर में स्कूल में मिला 12 साल के छात्र का शव, परिजनों ने किया बवाल, हत्या कर शव लटकाने का आरोप
मामले का खुलासा तब हुआ जब ममता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपियों को आंध्र प्रदेश के नरसरापेट से ट्रेस कर पकड़ा. दोनों को मेडक वापस लाया गया.
बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पूछताछ के दौरान ममता और फैयाज ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. इसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि शव काफी हद तक सड़-गल चुका था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












