
अवैध संबंधों के चलते किया था 2 साल के मासूम बेटे का मर्डर, कातिल पिता जेल में, सह-आरोपी महिला को मिली जमानत
AajTak
आरोपी रहमत अली ने अपने दोस्त से कहा था कि वो अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है. इसी के अगले दिन लापता मासूम बच्चे की लाश एक बोरे में मिली. तब आरोपी के भाई किस्मत अली ने मुंबई के शाहूनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक ऐसी महिला को जमानत दे दी, जिस पर इल्जाम है कि उसने पिछले साल मुंबई में अपने शादीशुदा प्रेमी को अपने 2 साल के बेटे को मारने के लिए उकसाया था. ताकि वे दोनों शादी कर सकें. उस वक्त उस शख्स ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी थी. गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में सह-आरोपी 21 वर्षीय महिला की जमानत मंजूर कर ली.
न्यायमूर्ति एन.जे. जमादार की पीठ ने कहा कि वो युवती पिछले नौ महीने से सलाखों के पीछे थी और उसके खिलाफ एकमात्र सबूत आरोपी व्यक्ति का बयान था. जिसने कहा था कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. और उकसाने पर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया था, न्यायमूर्ति जमादार ने कहा कि यह घिसी-पिटी बात है, सह-अभियुक्त का खुलासा बयान ठोस सबूत नहीं बनता है.
ये था पूरा मामला बात 18 अप्रैल 2023 की है. आरोपी व्यक्ति रहमत अली अंसारी अपने बेटे और अपने भाई किस्मत अली के बच्चों को कुछ चॉकलेट दिलाने के लिए बाहर ले गया था. ऐसा करने के बाद, उसने अपने भाई किस्मत अली के बच्चों को घर जाने के लिए कहा, जबकि वो अपने बच्चे के साथ आगे चला गया था. बाद में जब उसकी पत्नी ने अपने बेटे के बारे में पूछने के लिए उसे फोन किया, तो रहमत अली अनजान बन गया.
इसके बाद रहमत ने अपनी पत्नी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान एक दोस्त ने किस्मत अली को बताया कि रहमत अली ने उससे कहा था कि वो अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है. इसी के अगले दिन लापता मासूम बच्चे की लाश एक बोरे में मिली. तब किस्मत अली ने मुंबई के शाहूनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और बच्चे के पिता रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रहमत अली ने बताया कि उसने ये शैतानी कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह 21 साल की उस महिला से शादी करना चाहता था, जिससे शादीशुदा होने के बावजूद उसका तीन साल से अफेयर चल रहा था.
पुलिस के मुताबिक रहमत अली की थ्योरी यह थी कि अगर वह अपने बेटे को मार देगा तो उसकी पत्नी उसे छोड़ देगी और फिर वह उस महिला से शादी करेगा जिसे वह चाहता है. मगर वो कातिल पिता अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











