
अवैध वसूली के आरोप में बीजेपी पार्षद की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने भेजा नोटिस, तीन महिलाओं समेत 4 के खिलाफ FIR
AajTak
भोपाल के वार्ड क्रमांक 48 से पार्षद अरविंद वर्मा पर हमला करने वाली तीन महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसके बाद पार्षद की मुश्किलें बढ़ गईं. भाजपा ने अरविंद वर्मा को नोटिस भेजकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाने के बाद सार्वजनिक स्थान पर उसकी पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. बीजेपी पार्षद को पीटने के आरोप में अब पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
भोपाल के वार्ड क्रमांक 48 से पार्षद अरविंद वर्मा पर हमला करने वाली तीन महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसके बाद पार्षद की मुश्किलें बढ़ गईं. भाजपा ने अरविंद वर्मा को नोटिस भेजकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि पार्षद ने सोमवार को एक वीडियो बयान में दावा किया कि यह घटना एक साजिश थी.
चुनाभट्टी थाने की इंस्पेक्टर भूपेंद्र कौर सिंधु ने रविवार को पीटीआई को बताया कि पार्षद अरविंद वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने पारस मीना, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मीना परिवार की एक और महिला पर भी पार्षद की पिटाई, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.
उधर, पुलिस को पारस मीना की ओर से भी शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बीजेपी पार्षद उनसे जबरन वसूली कर रहा था. इंस्पेक्टर भूपेंद्र कौर सिंह ने बताया कि अब इस मामले की जांच की जा रही है.
रविवार को पार्षद अरविंद को भाजपा की भोपाल जिला इकाई ने नोटिस जारी कर दिया. जिसमें भोपाल बीजेपी के प्रमुख सुमित पचोरी ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है. अरविंद वर्मा को तीन दिन में साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ लिखित जवाब देना है और अगर वह जवाब देने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सोमवार को एक वीडियो बयान में वसूली के आरोपों से घिरे पार्षद अरविंद वर्मा ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने हमले की योजना बनाई थी और अपने परिवार की महिलाओं से इसे अंजाम दिलवाया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









