
'अवैध पब्स पर चलाएं बुलडोजर', CM शिंदे ने पुलिस को दिए पुणे को 'ड्रग फ्री सिटी' बनाने के निर्देश
AajTak
महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में पब पिछले 48 घंटों में फोकस में आए हैं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ युवा ड्रग्स जैसे किसी पदार्थ के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कथित तौर पर फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित लिक्विड लीजर लाउंज (L3) का है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को अवैध पब्स (Pubs) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम ने उन्हें अवैध पब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी इमारतों पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शिंदे ने पुलिस को पुणे को 'नशा मुक्त शहर' बनाने के लिए तस्करों के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवाओं का वीडियो
महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में पब पिछले 48 घंटों में फोकस में आए हैं जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ युवा ड्रग्स जैसे किसी पदार्थ के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कथित तौर पर फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित लिक्विड लीजर लाउंज (L3) का है.
सीएमओ के बयान में कहा गया, 'पुणे शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध पब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को निर्देश दिया है कि ड्रग्स से संबंधित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए.'
अवैध पब्स को ध्वस्त करने के निर्देश

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











