
अल जवाहरी के चेले की फैन थी शमा परवीन... ऐसे इंडिया में फैला रही थी अलकायदा का जाल, ATS ने किया बड़ा खुलासा
AajTak
गुजरात ATS ने बेंगलुरु से अल कायदा की महिला आतंकी शमा परवीन को गिरफ्तार किया है. वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से संपर्क में थी और भारत में धार्मिक हिंसा फैलाने की साजिश रच रही थी.
सिर पर हिजाब पहनकर बेंगलुरु में एक आम ज़िंदगी जी रही वो लड़की पर्दे के पीछे, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक साजिश रच रही थी. वो कोई आम महिला नहीं, बल्कि अलकायदा इंडिया सबकॉन्टिनेंट की मॉड्यूल सरगना थी. सोशल मीडिया के जरिए वो युवाओं के दिमाग में ज़हर घोल रही थी. उसका मकसद था भारत को अंदर से तोड़ना, दंगों की आग लगाना और कट्टरपंथी सोच को हवा देना. लेकिन अब इस खौफनाक प्लान का खुलासा हो चुका है. गुजरात ATS ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो महिलाओं को हथियार बना रहा है. और सोशल मीडिया को जिहाद का ज़रिया.
आतंकी नेटवर्क का खौफनाक मकसद अल कायदा इंडिया सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ी महिला आतंकी शमा परवीन की गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि इस नेटवर्क का मकसद भारत में धार्मिक आधार पर तनाव और हिंसा फैलाना था. शमा परवीन सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के कई लोगों से लगातार संपर्क में थी. उसके कई अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है. उसका मकसद भारत में कट्टरपंथी सोच को हवा देना और शांति भंग करना था.
बेंगलुरु से शमा की गिरफ्तारी गुजरात ATS ने शमा परवीन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद इस टेरर नेटवर्क के कई परतें खुल रही हैं. एक महिला, जो आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ी है, जो पाकिस्तान के इशारों पर भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देना चाहती थी. उसका मकसद था भारत में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करना और कट्टरपंथी मॉड्यूल बनाकर युवाओं को उकसाना.
असीम उमर से प्रभावित थी शमा अल कायदा इंडिया सबकोंटिनेंट (AQIS) मॉड्यूल की सरगना शमा AQIS के चीफ रहे मौलाना असीम उमर उर्फ सनाउल हक से बेहद प्रभावित थी. मौलाना असीम उमर के भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करके लोगों का ब्रेन वॉश कर रही थी.
कौन था मौलाना असीम उमर उर्फ सनाउल हक? साल 2014 में अल कायदा चीफ अल जवाहिरी ने AQIS का चीफ मौलाना असीम उमर को बनाया था. मौलाना असीम उमर उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला था, जो 90 के दशक में पाकिस्तान और फिर अफगानिस्तान चला गया था. साल 2019 में अफगानिस्तान में आसिम उमर को अमेरिकी फौज ने मार गिराया था. लेकिन असीम उमर के बयान आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. उसकी आवाज उसके बयान लोगों को आतंकी बनने पर मजबूर कर देते हैं. शमा समेत नोएडा, दिल्ली, गुजरात से गिरफ्तार सभी आतंकी मौलाना असीम उमर के बयान न सिर्फ सुन रहे थे बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार शेयर भी कर रहे थे.
आतंकी साजिश की मास्टरमाइंड शमा अब शमा नाम की यह महिला आतंकवाद की खतरनाक साजिशों की मास्टरमाइंड के तौर पर गुजरात ATS के शिकंजे में है. सिर पर हिजाब पहने उसकी एक तस्वीर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शमा अलकायदा के बड़े मॉड्यूल की कमान संभाले हुए थी. वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर रही थी और उन्हें आतंकवाद की तरफ ले जा रही थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







