
अल कायदा ने जारी किया अमेरिकी हमले में मारे गए अपने प्रमुख अल-जवाहिरी का वीडियो
AajTak
जवाहिरी अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले में मारा गया था, 2011 में अल कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से आतंकवादी समूह के लिए यह सबसे बड़ा झटका था. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवाहिरी सालों से छिपा हुआ था, और उसका पता लगाने और उसे मारने का ऑपरेशन आतंकवाद और खुफिया समुदाय द्वारा "सावधानीपूर्वक, धैर्यपूर्वक और लगातार" काम का परिणाम था.
एसआईटीई खुफिया समूह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकी संगठन अल कायदा ने 35 मिनट की एक रिकॉर्डिंग जारी की है और दावा किया है कि इसमें उनके नेता अयमान अल-जवाहिरी की आवाज है. माना जाता था कि अयमान अल-जवाहिरी को अगस्त 2022 में अमेरिकी छापे में मार गिराया गया था. रिकॉर्डिंग बिना तारीख के थी और ट्रांस्क्रिप्ट साफ तौर पर उस समय सीमा की ओर इशारा नहीं करता था जब इसे बनाया जा सकता था.
जवाहिरी अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले में मारा गया था, 2011 में अल कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से आतंकवादी समूह के लिए यह सबसे बड़ा झटका था. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवाहिरी सालों से छिपा हुआ था, और उसका पता लगाने और उसे मारने का ऑपरेशन आतंकवाद और खुफिया समुदाय द्वारा "सावधानीपूर्वक, धैर्यपूर्वक और लगातार" काम का परिणाम था.
हालांकि अल कायदा ने उसके बाद किसी उत्तराधिकारी का नाम नहीं लिया है. लेकिन सैफ अल-अदेल, एक रहस्यमय, कम महत्वपूर्ण मिस्र के विशेष बल के पूर्व अधिकारी, जो अल कायदा का एक उच्च पदस्थ सदस्य हैं को विशेषज्ञों द्वारा शीर्ष दावेदार के रूप में देखा जाता है. संयुक्त राज्य अमेरिका उसकी गिरफ्तारी की सूचना के लिए $ 10 मिलियन तक का इनाम दे रहा है.
यूरोपियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर साउथ एशियन स्टडीज़ (EFSAS) की रिपोर्ट के अनुसार, जवाहिरी के पाकिस्तान में रहने की सूचना तब तक थी जब तक कि तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा नहीं किया था. संभवतः वह पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के संरक्षण में रह रहा था.
थिंक-टैंक ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कई सालों तक यह माना जाता था कि जवाहिरी पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में छिपा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह अफगानिस्तान क्यों लौटा. माना जाता है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद जवाहिरी का परिवार काबुल में सुरक्षित घर लौट आया था. शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जवाहिरी को कराची में शरण दी जा रही थी और तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के कुछ समय बाद, उसे हक्कानी नेटवर्क द्वारा चमन सीमा के माध्यम से काबुल ले जाया गया था.
वहीं जवाहिरी की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका पर, अमेरिकन एंटरप्राइज़ इंस्टीट्यूट (एईआई) के एक वरिष्ठ साथी, माइकल रुबिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जवाहिरी की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








