
'अल-कायदा नहीं, यह पूरी तरह से PAK और ISI की करतूत थी', IC-814 हाइजैकिंग पर बोले पूर्व राजनयिक
AajTak
इस घटना के समय गोपालस्वामी पार्थसारथी पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त थे. उन्होंने बताया कि हाइजैक हुए प्लेन के लाहौर आने पर, वह वहां जाने के लिए तैयार थे. उन्हें इस्लामाबाद से लाहौर तक जिस प्लेन में जाना था, पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे जानबूझकर लेट कराया.
अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज 'IC-814: द कंधार हाइजैक' पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इस वेब सीरीज ने साल 1999 में पांच आतंकवादियों द्वारा इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को हाइजैक करने की घटना को फिर से स्पॉटलाइट में ला दिया है. इस हाइजैकिंग में शामिल संगठनों, विशेषकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) की संलिप्तता को लेकर बहस होती रही है. इस घटना के समय गोपालस्वामी पार्थसारथी पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त थे. उन्होंने आजतक से विशेष बातचीत में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की भागीदारी और इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी.
गोपालस्वामी पार्थसारथी ने कहा कि IC-814 की हाइजैकिंग में पूरी तरह से पाकिस्तानी भागीदारी थी. उन्होंने कहा, 'इस हाइजैकिंग में शामिल आतंकवादी पाकिस्तानी थे, रिहा किये गये आतंकवादी पाकिस्तानी थे. अल-कायदा की संलिप्तता का कोई सवाल ही नहीं है. मामले की सच्चाई यह है कि अल-कायदा का पाकिस्तान के साथ इस हद तक कोई अच्छा रिश्ता नहीं था कि वे उनके लिए विमान अपहरण को अंजाम दें.' आईएसआई को कथित तौर पर क्लीन-चिट देने और हाइजैकर्स को अफगानिस्तान और आतंकी संगठन अल-कायदा से जोड़ने के लिए नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज की आलोचना हो रही है.
यह भी पढ़ें: IC-814 और मुंबई अटैक में शामिल आतंकियों की कॉमन मजहबी बातें, जिसे हमारा सिनेमा नहीं दिखाता
पाकिस्तान सरकार ने हर तरह के खेल-खेले
पार्थसारथी ने दावा किया कि हो सकता है कि कुछ लोग अफगानिस्तान से काम कर रहे हों, उन्होंने आगे कहा कि तालिबान तब आईएसआई का ही एक्सटेंशन था. उसके इशारे पर काम कर रहा था. भारतीय प्लेन की हाइजैकिंग पर पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, जी पार्थसारथी ने इसे एक शब्द में कहा- दोहरा चरित्र. उन्होंने कहा, 'हमसे कहते कि हम सभी उचित कदम उठाएंगे, और फिर उस पर अमल नहीं करते थे. अपहरण के कुछ दिनों बाद, मैं अपने अधिकारी को कंधार भेजना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने हर तरह के खेल-खेले.'
यह भी पढ़ें: क्या हाइजैक IC-814 प्लेन में खेली गई थी अंत्याक्षरी? सर्वाइवर महिला ने खोले कई राज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







