
अल्लू अर्जुन बने कैदी नंबर 7697, जेल की कोठरी में रात भर फर्श पर सोए... खाना भी नहीं खाया
AajTak
4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हैदाराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में 13 दिसंबर को तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. वह तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह चंचलगुडा जेल से रिहा हो गए.
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह (14 दिसंबर) जेल से बाहर आ गए. अभिनेता को 13 दिसंबर की दोपहर उनके हैदराबाद स्थित आवास से पुलिस ने अरेस्ट किया था और मेडिकल टेस्ट कराने के बाद निचली अदालत में पेश किया. कोर्ट ने अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद पुलिस उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले गई थी. अल्लू अर्जुन ने अपने वकील अशोक रेड्डी के माध्यम से हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जहां से उन्हें 50000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम बेल मिली.
कागजी कार्रवाई में देरी के कारण तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन को जेल में रात बितानी पड़ी. चंचलगुडा जेल सूत्रों के मुताबिक इस एक रात के लिए अभिनेता की पहचान कैदी नंबर 7697 की थी. वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए. विचाराधीन कैदी के तौर पर पुलिस ने उन्हें मंजीरा बैरक के क्लास-1 कमरे में रखा था. अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: 'मैं कानून को मानने वाला हूं', जेल से रिहा होने के बाद बोले अल्लू अर्जुन
संध्या थिएटर भगदड़ में हुई थी महिला की मौत
संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियर रखा गया था. यहां अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे थे, जिनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान थिएटर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. उसके को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इसी मामले में चिक्कड़पल्ली पुलिस ने 13 दिसंबर की दोपहर को अल्लू अर्जुन को उनके आवास से गिरफ्तार किया था.
जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी: अल्लू अर्जुन

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



