
'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते हुए किए गंदे इशारे, नवनीत राणा ने सुनाई हमले की आपबीती
AajTak
नवनीत राणा के अनुसार, जब वे सभा में भाषण दे रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन्हें गंदे इशारे किए और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए. जैसे ही राणा का भाषण समाप्त हुआ, उन पर कुर्सियां फेंकी गईं. नवनीत राणा ने बताया कि उनके सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया, लेकिन हिंसक भीड़ ने उन पर गालियां देते हुए हमला करने की कोशिश की.
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा की रैली में हुए हंगामे को लेकर अब हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार, खल्लार गांव में नवनीत राणा पर यह हमला हुआ था. यह घटना उस समय हुई जब नवनीत राणा अपने विधायक पति रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के समर्थन में प्रचार कर रही थीं.
'अल्लाह हू अकबर' के लगे नारे
नवनीत राणा के अनुसार, जब वे सभा में भाषण दे रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन्हें गंदे इशारे किए और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए. जैसे ही राणा का भाषण समाप्त हुआ, उन पर कुर्सियां फेंकी गईं. नवनीत राणा ने बताया कि उनके सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया, लेकिन हिंसक भीड़ ने उन पर गालियां देते हुए हमला करने की कोशिश की.
राणा ने पुलिस थाने में 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: अमरावती में नवनीत राणा पर फेंकी गईं कुर्सियां, सभा में खूब हुआ बवाल
पिछले महीने मिली थी धमकी

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









