
'अल्लाह के दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देंगे...', ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी कर भड़के ईरानी मौलवी
AajTak
शिया मौलवी नासेर मकारेम शिराजी ने दुनियाभर के मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए फतवा जारी किया है. फतवे में कहा गया है कि कोई भी शख्स या सरकार जो वैश्विक इस्लामिक समुदाय के नेतृत्व के लिए खतरा बनेगा. उसका माकूल जवाब दिया जाएगा.
ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर अमेरिका और इजरायल के एक्शन के बाद तेहरान के एक शीर्ष शिया मौलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी किया है.
न्यूयॉर्क सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शिया मौलवी नासेर मकारेम शिराजी ने दुनियाभर के मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए फतवा जारी किया है. फतवे में कहा गया है कि कोई भी शख्स या सरकार जो वैश्विक इस्लामिक समुदाय के नेतृत्व के लिए खतरा बनेगा. उसका माकूल जवाब दिया जाएगा. ईरान के सुप्रीम लीडर को धमकी देने या उनकी हत्या की कोशिश करने वालों को अल्लाह के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा. इस तरह की हरकत को अल्लाह की तौहीन के तौर पर देखा जाएगा और उसे अल्लाह के खिलाफ युद्ध के तौर पर देखा जाएगा.
हाल के दिनों में हमने देखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति और इजरायल के नेताओं ने किस तरह बार-बार ईरान के सुप्रीम लीडर को धमकी दी है. सुप्रीम लीडर की हत्या की धमकी को लेकर इस्लामी समुदाय और उसके नेतृत्व का कर्तव्य क्या है? अगर अमेरिकी सरकार या कोई और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहता है तो ऐसे में दुनियाभर के मुसलमानों की जिम्मेदारी क्या है?
फतवे में आगे कहा गया कि जो भी ईरान के सुप्रीम लीडर या धार्मिक नेताओं की हत्या की योजना बनाएगा. इस्लामिक कानून के तहत वह कड़ी से कड़ी सजा का हकदार होगा. दुनियाभर के सभी मुसलमानों के लिए जरूरी है कि वे इन दुश्मनों को पहचानें और ताकत के साथ बदला लें. अगर उन्हें कड़ी सजा नहीं दी गई तो जिहादी प्रतिशोध का इनाम अल्लाह के पास है. अल्लाह सुप्रीम लीडर की हिफाजत करे. उन पर कृपा बनाए रखें.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








