
'अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा है कनाडा...', निज्जर हत्याकांड को लेकर फिर बोले जस्टिन ट्रूडो
AajTak
हाल ही में कनाडा ने भारत पर 2019 और 2021 के चुनावों में दखल करने का आरोप लगाया था. हालांकि, जांच समिति का कहना है कि चुनावों में चीन ने दखल दिया था. कनाडा की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया है कि चीन ने 2019 और 2021 के चुनावों में दखल दिया था. दोनों ही चुनावों में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत मिली थी.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया है. उन्होंने निज्जर की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
ट्रूडो ने ये बात कनाडा के चुनावों में विदेशी दखल की जांच कर रही समिति के सामने गवाही देते हुए कही. इस दौरान ट्रूडो ने पिछली कंजरवेटिव सरकार पर भारत के साथ 'नरमी' बरतने का आरोप भी लगाया है.
ट्रूडो ने कहा कि दुनिया में कहीं से भी कोई कनाडा आता है तो उसे एक कनाडाई नागरिक की तरह ही सभी अधिकार हासिल होते हैं. हम कनाडाई नागरिकों के साथ खड़े हैं. इसमें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वो गंभीर मामला भी शामिल है, जिसे मैंने संसद के सामने रखा था. कनाडाई नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा अल्पसंख्यकों और उनकी अभिव्यक्ति की रक्षा के लिए खड़ी है, फिर भले ही इससे अन्य देशों को दिक्कत ही क्यों ना हो.
कंजरवेटिव सरकार पर लगाए आरोप
ट्रूडो ने समिति के समक्ष पेश होते हुए ये भी बताया कि 2015 में उनके सत्ता संभालने के बाद विदेशी दखल को कम करने के लिए उनकी सरकार ने क्या-क्या किया. इस दौरान उन्होंने पिछली कंजरवेटिव सरकार पर भी कई आरोप लगाए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











