
अलीगढ़: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी पर जा रहे 2 होमगार्डों की दर्दनाक मौत
AajTak
अलीगढ़ में दो बाइक सवार होमगार्ड्स को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. पीड़ित परिवारों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में खेरेश्वर मंदिर के नजदीक एक ट्रक ने बाइक सवार दो होमगार्डों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.
घटना के बाद पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पीड़ित परिवारों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
सड़क हादसे में दो होमगार्ड्स की मौत
पिसावा के गांव गोंदोली निवासी होमगार्ड कालीचरण (53) और टप्पल के गांव पालर निवासी दानवीर शर्मा (50) की तैनाती सासनीगेट थाने में थी. दोनों दोस्त थे और हर दिन साथ में ही ड्यूटी पर जाते थे. शनिवार को भी वह एक साथ ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे.
दोनों खेरेश्वर चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे ही निकले थे कि एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए. जिसके बाद वह ट्रक के नीचे आ गए. वहीं घटना करने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











