
अलीगढ़ में होने जा रही धर्म संसद पर लगाएं रोक, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने EC को लिखा पत्र
AajTak
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 22 और 23 जनवरी को प्रस्तावित 'धर्म संसद' पर रोक लगाने की मांग की है. संगठन का कहना है कि इस आयोजन का मकसद चुनावों के पहले सांप्रदायिक आरोप-प्रत्यारोप को हवा देकर सार्वजनिक विमर्श में लाना है.
मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 22 और 23 जनवरी को प्रस्तावित 'धर्म संसद' पर रोक लगाने की मांग की है. संगठन का कहना है कि इस आयोजन का मकसद चुनावों के पहले सांप्रदायिक आरोप-प्रत्यारोप को हवा देकर सार्वजनिक विमर्श में लाना है. लिहाजा इस पर समय रहते रोक लगाई जानी चाहिए. पत्र में यह भी लिखा गया है कि विधानसभा चुनावों के दौरान ऐसे नफरत फ़ैलाने वाले आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











