
अलीगढ़ के दो होनहार बेटों की कहानी, जिन्हें PM मोदी ने दिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ के दो होनहार छात्रों मोहम्मद शादाब और चंद्रय सिंह चौधरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. मास्टर चंद्रय सिंह चौधरी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए 96 घंटे स्केटिंग चलाने का रिकॉर्ड बनाया है और गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है. अलीगढ़ के रहने वाले मोहम्मद शादाब ने अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर हाईस्कूल में टॉप किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब और चंद्रय सिंह चौधरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. शादाब को अमेरिका में भारतीय संस्कृति और महत्व के प्रचार प्रसार के लिए यह पुरस्कार मिला है. तो वहीं, चंद्रेय सिंह चौधरी ने कर्नाटक में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 96 घंटे तक लगातार स्केटिंग की थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












