
अलग हुए बिल गेट्स और मेलिंडा, शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने साझा बयान जारी किया है.
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने साझा बयान जारी किया है. pic.twitter.com/padmHSgWGc बयान में कहा गया है कि, ''काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है. बीते 27 साल में अपने तीन शानदार बच्चों का पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करती है. हम इस मिशन के लिए अब भी एकजैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे. हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे. हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी की अपेक्षा है.''
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











