
'अरे ई सब को कुछ आता था…', राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- 'तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही'
ABP News
Bihar CM Nitish Kumar: सोमवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हुआ. आरजेडी की ओर से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा था. इसी दौरान नीतीश कुमार भड़क गए.
बिहार विधान परिषद में सोमवार (09 फरवरी, 2026) को राबड़ी देवी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने सभापति से कहा कि हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए. नीतीश कुमार ने कहा, ई सब को कुछ आता था? कोई काम किया है? ये लोग 15 साल था… कुछ काम नहीं किया. आज देख लीजिए 20 साल में कितना ज्यादा काम हुआ है."
दरअसल सोमवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हुआ. कानून-व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी की महिला विधान पार्षदों ने सदन में नारेबाजी की. विपक्ष की नारेबाजी के बाद सीएम नीतीश कुमार भड़क गए.
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप के वैवाहिक रिश्तों वाले बयान पर JDU का पहला रिएक्शन, निशाने पर तेजस्वी यादव क्यों?













