
अरुण गोयल ने रिटायरमेंट से 45 महीने पहले दिया रिजाइन, अगले साल बनने वाले थे CEC, कांग्रेस ने पूछा- क्या लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं?
AajTak
अरुण गोयल 1985 बैच पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहे हैं. 37 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद वह भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए. जबकि नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे. यहां गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने 18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी, लेकिन इसके अगले ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था.
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया. उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था और अगले साल फरवरी में वह मौजूदा राजीव कुमार के सेवानिवृत्त (रिटायर) होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बनने वाले थे. इसी साल फरवरी में अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में अब केवल एक सदस्य मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं. हालांकि कानून मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार अरुण गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. लेकिन ये साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया.
अरुण गोयल 1985 बैच पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहे हैं. 37 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद वह भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए. जबकि नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे. यहां गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने 18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी, लेकिन इसके अगले ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था, जिस पर विवाद छिड़ गया था. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था. शीर्ष अदालत ने अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल तलब की थी और सरकार से पूछा था कि उनकी नियुक्ति में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई.
यह भी पढ़ें: अरुण गोयल का इस्तीफा, अनूप चंद्र पांडेय रिटायर... क्या अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम का अकेले ऐलान करेंगे CEC राजीव कुमार?
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि शीर्ष अदालत की संविधान पीठ पहले ही इस मुद्दे को देख चुकी है. जस्टिस (अब सेवानिवृत्त) केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अरुण गोयल की नियुक्ति से संबंधित फाइल का अवलोकन किया था, लेकिन कुछ टिप्पणी करने के बावजूद नियुक्ति रद्द करने से इनकार कर दिया था. पिछले साल मार्च में जस्टिस जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार को सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून लाने का आदेश दिया था.
कांग्रेस ने खड़े किए ये तीन सवाल
इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयुक्त पद से अरुण गोयल का इस्तीफा तीन सवाल खड़े करता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











