
अरुणाचल प्रदेश में 8 केंद्रों पर हुआ दोबारा मतदान, हिंसा के कारण रद्द हो गई थी पहले चरण की वोटिंग
AajTak
आठ मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 4,469 थी, जहां मतदान सुबह 6 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ. अधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल को राज्य में एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को नुकसान पहुंचाने सहित हिंसा की रिपोर्टों के बाद रीपोलिंग जरूरी हो गई थी.
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार 24 अप्रैल को फिर से मतदान कराया गया. प्रदेश में चार विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर बुधवार को दोबारा वोटिंग हुई. एक चुनाव अधिकारी का कहना है कि, दोबारा हुई वोटिंग में अनुमानित 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, मतदान प्रतिशत इससे कहीं अधिक भी हो सकता है, क्योंकि समय समाप्त होने तक भी काफी लोग कतार में खड़े नजर आ रहे थे.
आठ मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 4,469 थी, जहां मतदान सुबह 6 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ. अधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल को राज्य में एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को नुकसान पहुंचाने सहित हिंसा की रिपोर्टों के बाद रीपोलिंग जरूरी हो गई थी.
चुनाव आयोग ने पूर्वी कामेंग जिले में बामेंग विधानसभा क्षेत्र के तहत सारियो, कुरुंग कुमेय में न्यापिन खंड में लोंगटे लोथ और सियांग में रमगोंग सीट के तहत बोगने और मोलोम बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सेन ने कहा कि ऊपरी सुबनसिरी में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के तहत डिंगसेर, बोगिया सियुम, जिम्बारी और लेंगी भी उन बूथों की सूची में थे जहां फिर से मतदान कराया गया था. रीपोलिंग के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.
उन्होंने कहा, "इन आठ मतदान केंद्रों के लिए, हमारे पास सुरक्षा कर्मियों की व्यापक तैनाती थी और हमने यह तय किया था कि इस बार, अगर कुछ होता है या कोई अवैध रूप से ईवीएम को छीनने या छूने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी." पूर्वोत्तर राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 50 विधायकों को चुनने के लिए कुल 8,92,694 मतदाताओं में से अनुमानित 82.71 प्रतिशत ने 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही दस विधानसभा सीटें निर्विरोध जीत चुकी है. राज्य में लोकसभा चुनाव में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ. विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 जून को होगी, जबकि लोकसभा चुनाव की गिनती 4 जून को होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









