
अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास चीनी सेना कर रही कंस्ट्रक्शन, स्थानीय लोगों ने कैद की तस्वीरें
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में चीन की हिमाकत फिर देखने को मिली है. यहां अनजाव जिले में स्थानीय लोगों ने अपने फोन से सीमा पर चीनी सेना की कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को कैद किया है. यहां के हाडिगारा-डेल्टा 6 पर भारी मशीनों को काम करते हुए पाया गया है.
अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास चीनी सेना की कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को कैमरे में कैद किया गया है. अनजाव जिले के स्थानीय लोगों ने कंस्ट्रक्शन में काम आने वाली भारी मशीनों के काम करते हुए वीडियो बनाई हैं. चागलागम में हाडिगारा-डेल्टा 6 के पास चीन की सेना ये कंस्ट्रक्शन काम चला रही है.
चागलाम के बारे में सूत्रों ने बताया कि यहां एक आम आदमी को पहुंचने में करीब 4 दिन का वक्त लगता है. भारत-चीन सीमा (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) LAC के पास चागलाम भारत की आखिरी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट है.
कंस्ट्रक्शन गतिविधियों का ये वीडियो 11 अगस्त को रिकॉर्ड किया गया है. स्थानीय लोगों ने आजतक से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने बीजिंग के इस कथित अतिक्रमण को पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
भारत-चीन सीमा के निकट स्थित शी योमी जिले के एक स्थानीय निवासी का कहना है कि एलएसी के पास चीन की बढ़ती कंस्ट्रक्शन गतिविधियां चिंता का विषय है.
स्थानीय निवासी ने कहा कि भारतीय सेना अब किसी को इंटरनेशनल सीमा के पास नहीं जाने देती. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भारत की ओर खड़ा किया गया इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर है. वहीं सियांग जिले में मेनचुका से आलो टाउन को जोड़ने वाली एक सड़क हुआ करती थी, लेकिन ये भी एक दशक पुरानी बात हो चुकी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा सड़क संगठन यहां काफी धीमी गति से काम कर रहा है, जबकि चीन ने सीमा तक पहुंचने के लिए 4-लेन का रास्ता तैयार कर लिया है. मेनचुका में स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं का भी अभाव है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











