
अरशद नदीम का फेक वीडियो हो रहा है वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई
AajTak
अरशद नदीम पाकिस्तान की आवाम को 14 अगस्त की बधाई दे रहे थे, और उसी दौरान बैकग्राउंड में खर्राटों की आवाजें सुनाई दे रही थीं. जब तक उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका था, और लोग इसे मीम्स और फनी मैसेज के साथ शेयर करने लगे.
पेरिस में अरशद नदीम ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश को जश्न मनाने का मौका दिया. नदीम ने 32 साल से पाकिस्तान में चले आ रहे ओलंपिक मेडल के सूखे को खत्म किया. अब पाकिस्तान के घर-घर में उनका नाम जाना-पहचाना जाने लगा है.
पाकिस्तान में आज इंडिपेंडेंस डे मनाया जा रहा है, और इसी मौके पर अरशद नदीम ने भी एक मैसेज रिकॉर्ड करके देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
देखें वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












