
अरविंद केजरीवाल 21 दिन बाद आज फिर भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए दी थी अंतरिम जमानत
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज तिहाड़ जेल वापस लौटना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी. शनिवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त हो गई है. शनिवार को अंतरिम जमानत याचिका पर स्थानीय अदालत ने 5 जून के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर करना होगा. जमानत अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के कारण केजरीवाल रविवार को वापस जेल लौटेंगे. वे 21 दिन से बाहर थे और लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी AAP के लिए प्रचार कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उनकी अंतरिम जमानत को मंजूरी दी थी. हालांकि, बाद में केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड का हवाला देकर हफ्तेभर की और मोहलत देने की मांग की है, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने इस याचिका पर 5 जून तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है.
केजरीवाल 10 मई को 55 दिन बाद जमानत मिली थी और तिहाड़ जेल से बाहर आए थे. 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से पहले वो 10 दिन तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में रहे. उसके बाद 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था. 39 दिन उन्होंने तिहाड़ में बिताए थे. अब एक बार फिर केजरीवाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा.
दोपहर 3 बजे तिहाड़ जाएंगे केजरीवाल
केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया था कि वो जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास निकलेंगे. वे दोपहर 2 बजे सिविल लाइंस स्थित आवास से निकलेंगे. राजघाट हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे. उसके बाद AAP मुख्यालय जाएंगे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. AAP मुख्यालय से तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया था
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और राष्ट्रीय दल के नेता हैं. उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं रहा है. ना ही वे समाज के लिए खतरा हैं. अंतरिम जमानत चुनावी कैंपेन के लिए दी जा रही है. 1 जून को आखिरी चरण की वोटिंग थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











