
अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया पानी, मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान हुई घटना
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान पानी फेंका गया है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान पानी फेंका गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की. इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है
केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता. अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं. बीजेपी ने नांगलोई में उन पर हमला किया था, छतरपुर में उन पर हमला हुआ था. दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और केंद्र सरकार और गृहमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं. सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आज का हमलावर सीधे भाजपा से जुड़ा हुआ है. इस मामले में दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि आज दिनदहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है, उन्होंने कहा कि भाजपावालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे. पिछली बार 8 सीटें आईं थीं, इस बार दिल्लीवाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











