
अरविंद केजरीवाल को ED का एक और समन, 3 जनवरी को शराब घोटाले में होना होगा पेश
AajTak
शराब घोटाला केस में दिल्ली सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब इस मामले की आंच सीएम केजरीवाल तक पहुंच गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय उन्हें एक के बाद एक समन भेज रहा है, लेकिन केजरीवाल अब तक एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. सीएम केजरीवाल को अब ईडी ने तीसरा समन जारी कर दिया है, और उन्हें तीन जनवरी को पेश होने को कहा है. गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच चुके हैं और यहां 10 दिनों तक साधना में रहने वाले हैं. इससे पहले केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











